RojgarHelper.Com

हरियाणा हाई कोर्ट क्लर्क बम्पर भर्ती 2026

हरियाणा हाई कोर्ट ने क्लर्क के 1265 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन 26 मई से 23 जून 2026 तक होंगे। ग्रेजुएशन, अंग्रेजी टाइपिंग और कंप्यूटर ज्ञान आवश्यक है। चयन CBT और CPT के आधार पर होगा।

 

हरियाणा हाई कोर्ट क्लर्क भर्ती 2026 : हरियाणा के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका सामने आया है। Punjab and Haryana High Court द्वारा क्लर्क के 1265 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह भर्ती Society for Centralized Recruitment of Staff in Subordinate Courts (SSSC) के माध्यम से आयोजित की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार 26 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

 

भर्ती का संक्षिप्त विवरण

विभाग पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट
पद का नाम क्लर्क
कुल पद 1265
विज्ञापन संख्या 36C/SSSC/HR/2026
आवेदन मोड ऑनलाइन

 

 

महत्वपूर्ण तिथियां

  • नोटिफिकेशन जारी : 22 मई 2026
  • आवेदन शुरू : 26 मई 2026 शाम 4 बजे
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 23 जून 2026 शाम 4 बजे

 

 

आवेदन शुल्क

श्रेणी शुल्क
सामान्य पुरुष ₹1200
सामान्य महिला ₹875
OSC / DSC / ESM ₹710
BCA / BCB / EWS ₹710
दिव्यांग उम्मीदवार निशुल्क
भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

 

 

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 42 वर्ष
  • आयु की गणना : 01 जनवरी 2026 के अनुसार
  • आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

 

 

शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है।
  • अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड : 30 शब्द प्रति मिनट आवश्यक
  • कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान आवश्यक

 

 

चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया निम्न चरणों में पूरी होगी :

  • Computer Based Test (CBT)
  • Computer Proficiency Test (CPT)
  • मेडिकल परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन

 

 

क्यों खास है यह भर्ती?

हरियाणा हाई कोर्ट क्लर्क भर्ती 2026 इस वर्ष की बड़ी भर्तियों में से एक मानी जा रही है क्योंकि इसमें 1265 पद निकाले गए हैं। ग्रेजुएट युवाओं के लिए यह सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। अच्छी सैलरी, स्थायी नौकरी और न्यायिक विभाग में काम करने का मौका इस भर्ती को और भी आकर्षक बनाता है। अधिक जानकारी के लिए यह यहाँ क्लिक करें