AI से जुड़े वे कोर्स, जो एक अच्छा करियर दे सकते हैं : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिर्फ नौकरियां छीन नहीं रहा है, बल्कि नई नई नौकरियां भी पैदा कर रहा है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक, AI की वजह से पहले ही लाखों नई जॉब्स बनी हैं।
अगर आप 12वीं के बाद या करियर में AI फील्ड में जाना चाहते हैं, तो सही कोर्स चुनना बहुत जरूरी है। AI एक्सपर्ट्स के सुझाव के आधार पर यहां टॉप 5 कोर्स दिए गए हैं जो मजबूत करियर और अच्छी सैलरी की राह खोल सकते हैं।
एमबीए / पीजी डिप्लोमा इन AI एंड बिज़नेस एनालिटिक्स
- किसके लिए बेस्ट : बिजनेस, मैनेजमेंट या कॉमर्स बैकग्राउंड वाले लोगों के लिए।
- कहां से करें : IIMs, ISB, UpGrad, Great Learning आदि।
- संभावित फीस : लगभग 2.5 लाख से 7 लाख रुपये।
- संभावित सैलरी : 6 लाख से 20 लाख रुपये सालाना (कंपनी और पद के अनुसार)।
- फोकस : AI स्ट्रैटेजी, प्रोडक्ट मैनेजमेंट और बिजनेस एनालिटिक्स।
AI सर्टिफिकेट प्रोग्राम (ऑनलाइन)
- किसके लिए बेस्ट : शुरुआती लोगों और फ्लेक्सिबल लर्निंग चाहने वालों के लिए।
- कहां से करें : Udacity और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म।
- संभावित फीस : लगभग 1.5 लाख रुपये।
- संभावित सैलरी : शुरू में 10 लाख रुपये तक सालाना।
- फोकस : बुनियादी AI समझ बनाने के लिए अच्छा विकल्प।
एमसीए / एम.टेक इन AI एंड मशीन लर्निंग
- किसके लिए बेस्ट : टेक्नोलॉजी में गहरी विशेषज्ञता चाहने वालों के लिए।
- कहां से करें : IITs, NITs, IIITs और प्रमुख विश्वविद्यालय।
- संभावित फीस : सालाना 1 लाख से 10 लाख रुपये (कोर्स के अनुसार)।
- संभावित सैलरी : 22 लाख रुपये तक सालाना।
- फोकस : मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग और एडवांस्ड AI टेक्नोलॉजी।
बी.एससी / बी.टेक इन AI एंड डेटा साइंस
- किसके लिए बेस्ट : ग्रेजुएशन लेवल पर ही AI में स्पेशलाइजेशन चाहने वालों के लिए।
- कहां से करें : DTU, VIT, Amity University, NITs आदि।
- संभावित फीस : पूरे कोर्स के लिए 1 लाख से 20 लाख रुपये।
- संभावित सैलरी : 6 लाख से 18 लाख रुपये सालाना।
- फोकस : डेटा साइंस और AI की बुनियाद।
AI बूटकैंप और इंडस्ट्री प्रोग्राम
- किसके लिए बेस्ट : करियर बदलने वाले प्रोफेशनल्स और वर्किंग लोगों के लिए।
- कहां से करें : IIT Madras, IIT Bombay और अन्य बड़े संस्थान।
- संभावित फीस : 1 लाख से 3.5 लाख रुपये।
- संभावित सैलरी : 6 लाख से 18 लाख रुपये या इससे ज्यादा।
- फोकस : प्रैक्टिकल, शॉर्ट-टर्म और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड।
अतिरिक्त सलाह : बेसिक कोर्स जैसे Machine Learning Basics, Generative AI Tools और AI for Business सभी को करना चाहिए। SWAYAM पोर्टल पर कई फ्री कोर्स उपलब्ध हैं। सीनियर AI रोल्स में सैलरी 25 से 40 लाख रुपये या उससे ज्यादा भी हो सकती है, खासकर बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे टेक हब्स में। AI उन जॉब्स को कम प्रभावित करेगा जहां ह्यूमन कनेक्शन, क्रिएटिविटी और क्रिटिकल थिंकिंग जरूरी है (जैसे डॉक्टर, टीचर, साइकोलॉजिस्ट, वकील आदि)।
AI भविष्य है। जो लोग खुद को अपडेट रखेंगे और AI टूल्स को समझकर इस्तेमाल करेंगे, उनके लिए ये बड़ा मौका है। सही कोर्स चुनकर और प्रैक्टिकल स्किल्स सीखकर आप अच्छा करियर और आकर्षक सैलरी पा सकते हैं।






