RojgarHelper.Com

SSC GD परीक्षा 2026 की तारीख में बदलाव

SSC GD भर्ती 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट। SSC ने 28 मई को होने वाली परीक्षा को री-शेड्यूल कर दिया है। अब यह एग्जाम 27 मई 2026 को आयोजित होगा। बकरीद की छुट्टी की तारीख में बदलाव के कारण परीक्षा तिथि बदली गई है।

भारत सरकार के अधीन कार्य करने वाला Staff Selection Commission (SSC) ने 22 मई 2026 को एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में बताया गया है कि Constable (GD) in CAPFs, SSF तथा Rifleman (GD) in Assam Rifles Examination 2026 की परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया है। पहले यह परीक्षा 28 मई 2026 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब इसे बदलकर 27 मई 2026 कर दिया गया है।

 

 

परीक्षा तिथि बदलने का कारण

SSC द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह निर्णय Id-u-Zuha (Bakrid) के अवकाश की तारीख में बदलाव के कारण लिया गया है।
यह बदलाव Department द्वारा जारी ऑफिस मेमोरेंडम के आधार पर किया गया है। इसलिए आयोग ने उम्मीदवारों की सुविधा और प्रशासनिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए परीक्षा की नई तिथि घोषित की है। नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

 

 

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

  • नई परीक्षा तिथि नोट करें : अब परीक्षा 28 मई की बजाय 27 मई 2026 को होगी।
  • नियमित रूप से SSC वेबसाइट देखें : किसी भी नए अपडेट, परीक्षा केंद्र या एडमिट कार्ड संबंधी सूचना के लिए आधिकारिक वेबसाइट लगातार चेक करते रहें।
  • यात्रा और तैयारी की योजना बदलें : यदि किसी उम्मीदवार ने यात्रा या रहने की व्यवस्था 28 मई के अनुसार की थी, तो उसे तुरंत संशोधित कर लेना चाहिए।